महाराष्ट्र ठाणे ब्यूरो चीफ अमित कुमार पांडे
डोंबिवली की हाई प्रोफाइल सोसायटी में बवाल, गार्ड्स ने होटल मालिक को जमकर पीटा; VIDEO हुआ वायरल
डोंबिवली की एक सोसायटी में खाना पहुंचाने गए होटल के मालिक की सुरक्षागार्ड्स ने जमकर पिटाई कर दी। सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथियों ने होटल संचालक की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।
डोंबिवली की हाई प्रोफाइल सोसायटी में मारपीट – डोंबिवली की हाई प्रोफाइल सोसायटी में मारपीट.
महाराष्ट्र के डोंबिवली खूनी पलावा की हाई प्रोफाइल सोसायटी एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां खाना पहुंचाने गए होटल के मालिक की सुरक्षागार्ड्स ने जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद हंगामा मच गया। दरअसल, ऑर्डर किया गया भोजन पार्सल ले जा रहे होटल संचालक को सुरक्षागार्ड्स ने बिल्डिंग में प्रवेश करने से रोक दिया। विवाद के चलते सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथियों ने होटल संचालक की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। होटल संचालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि खाना ऑर्डर करने वाली महिला ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी सुरक्षागार्ड्स ने उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में होटल मालिक ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने पिटाई करने वाले सुरक्षागार्ड्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

