त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, यातायात प्रबंधन तथा चिकित्सा सुविधाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि सुनिश्चित करें कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी मार्गों की स्थिति दुरुस्त रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीओ गोल्डी गुप्ता, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
———–

जौनपुर 31 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वहां भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध दवाओं एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि बन्दियों को समय पर उपचार उपलब्ध करायी जाए तथा गंभीर रोगियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, रसोईघर, भोजन वितरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तथा शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीओ गोल्डी गुप्ता सहित कारागार के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
———–
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *