थाना खुटहन पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर गिरफ्तार, विद्यालय से चोरी हुए स्टेबलाइजर कवर एवं पार्ट्स आदि बरामद-*

 

*थाना खुटहन पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर गिरफ्तार, विद्यालय से चोरी हुए स्टेबलाइजर कवर एवं पार्ट्स आदि बरामद-*

 

कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश तथा प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.06.2026 को थाना खुटहन पुलिस द्वारा चोरी गए माल की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त त्रिभुवन बिन्द पुत्र फिरतू बिन्द, निवासी पिलकिछा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, को डिहिया भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया।

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

दिनांक 19.05.2026 को थाना खुटहन पर एक लिखित तहरीर प्राप्त हुई, जिसमें दिनांक 10.05.2026 की रात्रि में श्रमजीवी जूनियर बालिका विद्यालय, जौनपुर के कार्यालय का ताला एवं कुंडी तोड़कर 10 केवीए का स्टेबलाइजर चोरी कर लिए जाने की सूचना दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुटहन पर मु0अ0सं0-131/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारंभ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*

थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-131/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त त्रिभुवन बिन्द पुत्र फिरतू बिन्द निवासी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना के आधार पर डिहिया भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरणः-*

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने गायत्री नगर स्थित विद्यालय से स्टेबलाइजर चोरी किया था तथा बाद में उसे खोलकर उसके पुर्जे बेचने का प्रयास कर रहा था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि शराब की लत के कारण वह पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है तथा चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त धनराशि खर्च कर देता था। अभियुक्त द्वारा अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पश्चाताप व्यक्त किया गया। अपनी सफाई में उसने बताया कि विस्तृत कथन वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

1. त्रिभुवन बिन्द पुत्र फिरतू बिन्द निवासी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0 131/26 धारा 331(4), 305,317(2) बीएनएस बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण -*

1. 01 स्टेपलाइजर पार्ट चोरी के

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0श्री महेन्द्र यादव, थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

3.हे0का0गोविन्द यादव ,थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

4.का0 सोनू निषाद,थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

6. का0 अरविन्द मिश्रा, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

7.रि0का0नीरज पासवान,थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

8. रि0का0दुर्गेश निषाद,थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *