दुकान-चबूतरा किराए पर, सड़क पर कब्जा कर रहे व्यापार
सुल्तानपुर। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह के 5 अक्टूबर 2026 को अमहत मंडी निरीक्षण और 15 दिन में कब्जा हटाओ, नहीं तो सचिव का वेतन रोको के सख्त निर्देश के बाद भी अमहत मंडी सुल्तानपुर में हालात जस के तस हैं।
निदेशक ने मंडी गेट पर बोर्ड न होना, ई-नाम कार्यालय में घटिया कब्जे, सीसी रोड ज्वाइंट में घटिया निर्माण और टट्टर से अवैध कब्जे पर नोटिस जारी करने को कहा था। लेकिन अधिकारी फाइलों में ही उलझे हैं। लाइसेंसधारी आढ़तियों ने आज प्रदर्शन कर बताया कि मंडी में सबसे बड़ा खेल कुछ दबंग व्यापारियों का है। ये व्यापारी अपनी सरकारी दुकान और नीलामी चबूतरा ऊंचे दाम पर दूसरों को किराए पर दे देते हैं और खुद मुख्य सड़क पर ट्रक-टट्टर लगाकर अवैध कब्जा कर बैठ जाते हैं। नियम कहता है नीलामी चबूतरे पर हो, लेकिन चबूतरे पर कब्जा होने से नीलामी रोड पर होती है। इससे पूरी मंडी दिनभर जाम रहती है। जिन ईमानदार व्यापारियों ने लाखों की दुकानें ली हैं, उनका व्यापार ठप है। जगह-जगह गड्ढे होने से ई-रिक्शा पलट रहे हैं और किसानों का अनाज खराब हो रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में रोड माफियाओं का कब्जा नहीं हटाया गया तो वे मंडी बंद कर हड़ताल करेंगे।
मानवाधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार उन्मूलन का संकल्प लेकर सुल्तानपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
युवाओं से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण अभियान में भागीदारी की अपील

