देवकाली-रीडगंज मार्ग पर महिला से चैन स्नैचिंग,पुलिस जाँच मे जुटी
फोटो
अयोध्या।देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली – रीडगंज संपर्क मार्ग पर स्थित मद्रास हैंडलूम के समीप स्कूटी सवार अमिता श्रीवास्तव मोहल्ला हैदरगंज,पुलिस चौकी चौक, कोतवाली नगर निवासी महिला चैन स्नैचरों का शिकार हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए।घटना के दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर,आंख, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।बताते समय उपरोक्त महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी से देर रात अपने निवास स्थान हैदरगंज मोहल्ले जा रही थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।शहर के व्यस्त मार्ग पर हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त व्यवस्था और मिशन शक्ति अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय सीसीटीवी फुटेज करने में लगी हुई है। संबंध में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया इस घटना की जानकारी उनके संज्ञान में है।घटना की खुलासे के लिए टीमों का घटन कर दिया गया है।जल्द ही इसमे शामिल आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे होगे

