नगरीय क्षेत्र जौनपुर के चाचकपुर फूलमंडी और उमरपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू, मलेरिया के रोक थाम हेतु सघन कार्यवाही की गई।

नगरीय क्षेत्र जौनपुर के चाचकपुर फूलमंडी और उमरपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू, मलेरिया के रोक थाम हेतु सघन कार्यवाही की गई।

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में फाइलेरिया निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, अभिषेक सोनकर के नेतृत्व में सुपरवाइजर राकेश सिंह एवं क्षेत्रीय आशा मधु एवं आंगनवाड़ी सहायिका के सहयोग से एक टीम उमरपुर क्षेत्र में दैनिक जागरण कार्यालय, नगर पालिका यार्ड व सहकारी कॉलोनी एवं आस पास के क्षेत्र में तथा दूसरी टीम  मलेरिया निरीक्षक चंद्रेश कुमार पटेल के नेतृत्व में सुपरवाइजर इंद्रजीत सिंह, सुनील तिवारी, शिव शंकर वर्मा के सहयोग से चाचकपुर फूलमंडी में सघन रूप से फीवर सर्वे, मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वे, सोर्स रिडक्शन, पोस्टर पेस्टिंग, पैंफलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, प्रचार प्रसार और जल जमाव वाले स्थलों पर एंटीलार्वा रसायन स्प्रे आदि कार्य किए गए साथ ही फीवर सर्वे के दौरान मिले लक्षण युक्त 2 लोगों की मलेरिया डेंगू जांच की गई कोई धनात्मक नहीं मिला।

उक्त कार्यों का पर्यवेक्षण स्वयं जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं सहायक मलेरिया अधिकारी सुजीत प्रभाकर द्वारा किया गया।

उन्होने बताया कि डेंगू चिकुनगुनिया, मलेरिया मच्छरों से फैलने वाले संक्रामक रोग हैं इनमें बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी मितली, ठंडक लगना, शरीर पर चकत्ते आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इस समय इन बीमारियों का संक्रमण काल चल रहा है, अभी जनपद में एलाइजा पुष्ट डेंगू के सात मरीज, चिकुनगुनिया के एक मरीज, मलेरिया के 18 मरीज रिपोर्टेड हैं।

अतः इनसे बचाव करना अनिवार्य है इसके लिए अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कबाड़ न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें,एंटी लार्वा रसायन स्प्रे करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं किसी भी प्रकार का बुखार हो तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं, जनपद के मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मलेरिया, डेंगू जांच उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है।
————
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *