नरौली तिराहे पर सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना का बना प्रतीक
आजमगढ़, 07 अक्टूबर(आर एन एस)सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन प्रसिद्ध नरौली तिराहे पर भव्यता के साथ जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के वादन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन सहित वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित लगभग 10 हजार जनमानस ने मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 प्रभारी आजमगढ़, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ धु्रव कुमार सिंह, लालगंज विनोद राजभर, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व विधायक वंदना सिंह व पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति मंे जनमानस द्वारा देखा व सुना गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं विकास खण्डों से पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियों के माध्यम से जनमानस नरौली तिराहे पर पहुंचा। संबोधन सुनने के पश्चात सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया। हजारों की संख्या में सेवा ज्योति यात्रा नरौली तिराहे से लगभग 02 किमी0 तक पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के कृतित्व व व्यक्तित्व से जनमानस को जागरूक करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क पर जनसभा के रूप में समाप्त हुई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने 25 वर्षोें की सार्वजनिक सेवा के लिए 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि वे आज भी स्वयं को एक वि़द्यार्थी मानते हैं और रोज कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं। उन्होने ‘‘हम करके रहेंगे’’ की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण का आह्वान किया। उन्होने अपने सम्बोधन में विश्व की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने, आत्मनिर्भरता, विनिर्माण को बढ़ाने, अंतरिक्ष क्षेत्र में आगे बढ़ने और ओलंपिक की मेजबानी जैसे लक्ष्यों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने अपने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर अब तक की यात्रा और उससे मिले अनुभवों को भी साझा किया।सजीव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, उद्देश्य, दृढ़ विश्वास और साहस के मूलभूत मूल्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षाें पर विचार किया गया। नरेन्द्र मोदी के शुरूआती वर्षाें से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यात्रा तक सेवा की निरंतर भावना को प्रदर्शित किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन के पश्चात विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प दिलाया।सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर जनमानस की सहभागिता से ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। साथ ही जनपद के नरौली तिराहे पर सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक बना।
छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं खिलाड़ियों सहित विभिन्न वर्गों की रही सहभागिता
सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में आम जनमानस के साथ-साथ छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों की सहभागिता रही। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियां अपने-अपने स्थानीय मुख्य चौराहों से होते हुए नरौली तिराहे पर पहुंचकर विकसित भारत का संदेश दिया।कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई, स्वच्छता, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन पर नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया था।कार्यक्रम मंे मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला, डीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर, सीओ सिटी शुभम तोदी, ईओ आजमगढ़ आदि जनपदीय अधिकारियों की उपस्थिति व कुशल प्रबंधन से कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

