नवागत एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार
अयोध्या।अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसडीएम सुधीर कुमार का तबादला कर दिया गया है।उनके स्थान पर अब पवन कुमार शर्मा ने मिल्कीपुर के नए उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।इस बड़े बदलाव के बाद से ही पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और स्थानीय जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों तक कई गंभीर सवाल तैरने लगे हैं।क्षेत्र में उठ रहे हैं तीखे सवाल नवनियुक्त एसडीएम के पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र की जनता और प्रबुद्ध वर्ग यह उम्मीद लगाए बैठा है कि क्या अब तहसील की कार्यप्रणाली में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा।क्षेत्र में इस समय निम्नलिखित मुद्दों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।तहसील परिसर में भ्रष्टाचार और ‘प्राइवेट’ कर्मी: तहसील परिसर में फैले कथित भ्रष्टाचार और फाइलों के रखरखाव व सरकारी कामकाज में दखल देने वाले अनाधिकृत (प्राइवेट) कर्मचारियों पर क्या नए एसडीएम नकेल कस पाएंगे।क्या इन ‘बिचौलियों’ के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगेगी?अवैध मिट्टी खनन और पर्यावरण को चोट क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन और हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान पर क्या प्रशासन अब सख्ती दिखाएगा,या फिर पहले की तरह ही यह खेल पर्दे के पीछे चलता रहेगा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल इस पूरे घटनाक्रम और क्षेत्र की बदहाल कानून व प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और भूमिका पर भी जनता लगातार सवाल खड़े कर रहे है।नवागत एसडीएम पवन कुमार शर्मा के लिए मिल्कीपुर तहसील की छवि को सुधारना और बुनियादी जनसमस्याओं का पारदर्शी निस्तारण करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

