कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, दूल्हे को श्रद्धांजलि देने जा रहे थेपुलिस ने आवास को छावनी में बदला, अन्य नेता भी नजरबंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, दूल्हे को श्रद्धांजलि देने जा रहे थेपुलिस ने आवास को छावनी में बदला, अन्य नेता भी नजरबंद

जौनपुर । जनपद के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के पीड़ित आजाद बिंद को श्रद्धांजलि देने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस ने उनके सुजानगंज स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उनके घर को छावनी में तब्दील कर दिया।

इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान को भी जौनपुर शहर स्थित उनके आवास पर नजरबंद किया गया। उनके घर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के साथ पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान, रमेश बेबी और कांग्रेस नेता फिरोज खान को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और हत्याओं का सिलसिला जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और हत्या तथा बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश में भय का माहौल है।

डॉ. सिंह ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति को श्रद्धांजलि देना इस प्रदेश में अपराध बन गया है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा की “डबल इंजन” सरकार से ऊब चुकी है। डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की बुलडोजर नीति “राम मंदिर के चंदा चोरों, हत्यारों, बलात्कारियों और अपराधियों” का संरक्षण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से हटा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *