नोएडा सेक्टर 56 में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में बाबा बर्फानी के अलौकिक स्वरूप के हुए दिव्य दर्शन

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर प्रत्येक सोमवार की भांति इस बार भी भव्य एवं श्रद्धामय धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भगवान शिव के प्रिय स्वरूप “बाबा बर्फानी” के अलौकिक एवं मनोहारी स्वरूप का विशेष रूप से स्वागत किया गया। बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और उनके मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर भक्तिभाव में भाव-विभोर हो गए।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और भजनों से मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के समक्ष श्रद्धापूर्वक पूजा कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
पूजा-अर्चना एवं आरती के उपरांत बाबा बर्फानी को श्रद्धापूर्वक खीर का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भोग को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने आयोजन के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और मंदिर में आयोजित इस दिव्य धार्मिक कार्यक्रम को श्रावण मास की विशेष आध्यात्मिक अनुभूति बताया।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी आर.के. भट्ट, जे.एम. सेठ, जी.के. बंसल एवं हरीश सभरवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे और बाबा बर्फानी की सेवा एवं पूजा-अर्चना में सहभागिता की।
मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा गया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम से लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर देर तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य एवं आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *