नोएडा सेक्टर 63 ब्लॉक में एक ऑटो एजेंसी पर ऑटो चालकों का कई प्रकार से शोषण करने का लगा आरोप: कार्यवाही की माँग
ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा सेक्टर 63 ब्लॉक में एक ऑटो एजेंसी पर ऑटो चालकों का कई प्रकार से शोषण करने का लगा आरोप: कार्यवाही की उठी माँग मामला सामने आने पर, ‘देश की उपासना’ समाचार पत्र से बातचीत में ऑटो चालकों ने एजेंसी के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि एजेंसी के द्वारा नियुक्त एजेंटों के द्वारा झूठ बोलकर उन्हें ऑटो बेच दिया जाता है, उन्हें बताया गया कि यह ऑटो 15 मिनट में चार्ज हो जाता है जबकि ऐसा नहीं है सभी चालकों को चार्जिंग के लिए काफी समय का नुकसान करना पड़ता है तब जाकर कहीं उनका ऑटो चार्ज हो पाता है, छोटे से छोटा पार्ट बदलने के लिए ऑटो को अंदर खड़ा कर लिया जाता है और चालक को वहां से बाहर निकाल दिया जाता है बाद में उनके नए पार्ट को बदलकर पुराने पार्ट लगा दिए जाते हैं चालकों के पूछे जाने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है, ऑटो को एजेंसी के अंदर ले जाने का चार्ज ₹300 लिया जाता है, कोई भी पार्ट बदलवाने पर उनसे बाहर के रेट से चार गुना दाम वसूले जाते हैं सभी ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि एजेंसी के द्वारा किसी भी इंश्योरेंस पॉलिसी का कोई फायदा उन्हें सीधे तौर पर नहीं मिलता है| इस मामले में ऑटो एजेंसी के जिम्मेदार लोगों से बात कर उनका पक्ष लेने की कोशिश की गईं तो बात नहीं हो सकी, ऑटो चालकों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मेहनत करने वाले लोगों को न्याय मिल सके।

