पत्रकारों को सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दो दिवसीय यात्रा के दौरान कराया मां विंध्यवासिनी व बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन
अयोध्या।अयोध्या सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने निजी स्तर से अयोध्या के पत्रकार बंधुओं के लिए दो दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन कराकर अनूठी पहल की।11 और 12 सितंबर को आयोजित इस यात्रा में पत्रकारों के दल को निजी बसों के माध्यम से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम,विंध्याचल और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन-पूजन कराए गए।बताते चले शुक्रवार को सुबह अयोध्या से रवाना हुआ पत्रकारों का दल सबसे पहले मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम पहुंचा,जहां विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से पत्रकारों को मां विंध्यवासिनी के दर्शन एवं विधिवत पूजन कराया गया।इसके बाद दल वाराणसी पहुंचा,जहां पत्रकारों ने पवित्र गंगा घाट पर गंगा आरती में सहभागिता की और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को पत्रकारों के दल को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया गया।यहां सभी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर देश, प्रदेश और अयोध्या की सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान पत्रकारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थलों के दर्शन से मन को नई ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है।पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।उनके साथ कुछ समय आध्यात्मिक वातावरण में बिताने और उन्हें धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने का उद्देश्य आपसी आत्मीयता और संवाद को और मजबूत करना है।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता सहित पत्रकार बंधु मौजूद रहे।इस मौके पर पत्रकारों में खासकर जेपी श्रीवास्तव,के बी शुक्ला,सचिन सरीन, अमित मिश्रा,सुबोध श्रीवास्तव,रूपेश श्रीवास्तव सहित पत्रकार शामिल रहे।दो दिवसीय यात्रा के दौरान पत्रकारों ने विंध्याचल की भक्ति, वाराणसी की आध्यात्मिकता और बाबा विश्वनाथ की नगरी की धार्मिक संस्कृति को करीब से महसूस किया।खास बात पत्रकारों के लिए विधायक की ओर से आयोजित यह धार्मिक यात्रा आपसी संबंधों और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में चर्चा में रही।

