ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर मंगलवार को आये यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम को लेकर जहां छात्र-छात्राओं में खुशी रही तो वहीं कुछ छात्र छात्राएं फेल होने के कारण विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जहा इण्टरमीडिएट की छात्रा नेहा यादव 19 वर्ष पुत्री लाल चंद यादव निवासी होराइरा मड़ियाहू ने बुटाक्स का सेवन कर लिया तो वही दूसरी तरफ गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र युवराज मिश्र 19 वर्ष पुत्र चंद्रेश मिश्र ने भी सल्फास विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया हालात गंभीर होने पर परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख छात्र को वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया है। जहां छात्र का इलाज चल रहा है डॉक्टरों के अनुसार हालत अत्यंत गंभीर है परिजनों में छात्र के इस कदम को लेकर कोहराम मचा हुआ है वहीं छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जो अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

