पीएम पोषण योजना अंतर्गत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण किया गया
जौनपुर:संवादाता मड़ियाहूं क्षेत्र के अनुसार आज दिनांक 23/08/2026 को मा0 विधायक मड़ियाहूं श्री आर के पटेल द्वारा रसोइयों का सम्मान करते हुए और बच्चों को ताजे एवं स्वादिष्ट भोजन कराने के लिए अनवरत पोषण कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी को और अधिक जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया कि अब रसोइयों का मानदेय सरकार द्वारा 2000 से बढ़ाकर 3000 कर दी गई है। बताया गया कि रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सहायता से 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। जिससे कष्ट के समय में उन्हें कुछ संबल प्रदान किया जा सके। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मडियाहू श्री उदयभान कुशवाहा जी के द्वारा मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत करते हुए सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षक और रसोईया भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मड़ियाहू ब्लॉक के शिक्षक एवं कर्मचारी जिसमें अच्छे लाल यादव, मनोज कुमार पाठक,ओबैदुर रहमान,डाॅ शिव नारायण यादव,अनिरुद्ध यादवARP ,रवि शंकर यादव, रंजीत शर्मा, शोभनाथ यादव, श्याम सुन्दर, श्रीनारायण,वेद प्रकाश,प्रवेश पटेल, उमाशंकर पटेल, अब्दुल मोइद,ज्ञानचंद,कमलेश पटेल, रवि कुमार,दिप्ती गुप्ता, नवनीत यादव, सौरभ कुमार,तथा तहसील मड़ियाहूं के अन्य विकास खण्ड के शिक्षक उपस्थित रहे।

