पुरानी रंजिश में शराब पिलाकर दोस्त ने दोस्त की पीट-पीटकर किया हत्या,एक आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में शराब पिलाकर दोस्त ने दोस्त की पीट-पीटकर किया हत्या,एक आरोपी गिरफ्तार

जफराबाद के माधोपट्टी गांव में हुई घटना परिजनों का आरोप घर से बुलाकर किया हत्या

जौनपुर,07 जनवरी । जफराबाद थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में बुधवार दोपहर शराब पीने के विवाद को लेकर दो व्यक्तियों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जिमसे एक 42 वर्षीय व्यक्ति की वजनी वस्तु से मार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिय जिला अस्पताल भेजा।पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आपसे में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गुरु प्रसाद (42)पुत्र मेवा लाल अपने साथी ओमकार सिंह के साथ बैठकर गाँव में शराब पी रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर विवाद हुआ। ओमकार सिंह के द्वारा किसी ठोस वस्तु से गुरु प्रसाद के सीने पर और पैर पर वार किया जिससे उनकी हालत खराब हुई। परिजनों के सुचना मिली और परिजन एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले आये जहा पर चिकित्सको की टीम ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि माधोपट्टी ग्राम कान्तापुर में गुरुप्रसाद यादव पुत्र मेवालाल यादव और ओमकार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह शराब पीकर आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही जफराबाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल गुरुप्रसाद यादव को 108 एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी ओमकार सिंह को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मृतक के पिता मेवा लाल का आरोप है कि हमारे बेटे से ओंकार सिंह से पहले भी लड़ाई झगड़ा हुआ था।दोनों में पैसे को लेकर विवाद हुआ था हमारे बेटे ने पैसा दे दिया था फिर भी ओंकारा सिंह लगातार हमारे बेटे को धमकी दे रहे थे।आज सुबह हमारे बेटे को घर से बुलाकर घर के पीछे एक बगीचे में लेजाकर शराब पिलाई और मारा डाला है।तीन लोगों ने मिलकर मारा है हम लोग मौके पर पहुंचे तो दो लोग भाग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *