पुष्पा चौहान बनीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश को मिली नई दिशा
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पुष्पा चौहान को सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पुष्पा चौहान पूरे मध्य प्रदेश में सनातन धर्म और नारी सशक्तिकरण के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना है, और इस संकल्प को साकार करने में पुष्पा चौहान एक मजबूत स्तंभ साबित होंगी।
पुष्पा चौहान के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश विजय श्रीवास्तव जी व संगठन के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने गौ माता और गुरु जी का आशीर्वाद उनके साथ बने रहने की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर सनातन धर्म और समाजसेवा के कार्य करती रहेंगी।

