*पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बालामऊ विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण किया*
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बालामऊ विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात किया ग्राम सुन्नी में मंगलवार पर आयोजित हनुमान जी के सम्मान समारोह में आयोजित प्रसाद वितरण समारोह में शामिल हुए और जनमानस को प्रसाद वितरण किया। नगर पंचायत कछौना में डॉ एस चंद्रा की पत्नी की मौत के उपरान्त उनके आवास पर पहुंच कर हालचाल लिया और उन्होंने कहा वर्तमान समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर तरह से विफल हो रही है आने वाले समय में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और कांग्रेस पार्टी की सरकार में संपूर्ण विकास कार्य किया गया। कांग्रेस पार्टी की सरकार की सरकार की योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बंद कर दिया जैसे गरीब परिवार को इंद्रा गांधी आवास योजना मनरेगा, इंद्रा गांधी पेंशन योजना आदि प्रकार की सैकड़ों योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बंद कर दिया है पूरे देश में जनता परेशान है गरीब गरीब होते जा रहा है पूरे देश को तीन पूंजिपतियों के हाथों में गिरवी रख दिया है इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, डी के गौतम, सरजीत गौतम, सूरज कुमार गौतम, शेष राम, रामलोटन वर्मा, आजाद कुमार, नरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।

