पोलिंग पार्टियां रवाना, 90 बूथों पर मतदान आज

पोलिंग पार्टियां रवाना, 90 बूथों पर मतदान आज

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिले में पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आरक्षित सहित नौ जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 100 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदेय स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *