सीता हरण,मारीच वध का हुआ मंचन
जौनपुर। कजगांव नगर पंचायत स्थित माधोपट्टी गांव में बुधवार को श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वधान में मारीच वध सीता हरण राम सुग्रीव मित्रता व बाली वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। बुधवार रात की रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता राजीव सिंह व गांव के बुजुर्ग लोगों ने फीता काटकर व राम सीता जी की आरती करके की। मंचन में रावण व मारीच का प्रसंग प्रस्तुत किया गया जिसमें रावण मारीच से कहता है की तुम हिरण का रूप धारण कर सीता मैया को जाकर आकर्षित करें जिससे मैं उनका हरण कर सकूं ,इस पर मारीच कहता यह काम मुझे नहीं होगा,रावण की क्रोध के आगे वह विवश हो जाता है। दूसरे प्रसंग में सीता हरण का मंचन किया गया,सीता मैया के खोज में राम का विलाप देख दर्शन भाव विभोर हो जाते हैं।इसके बाद राम सुग्रीव मित्रता का मंचन देखलोग श्री राम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। राम की भूमिका गौरव सोलंकी,लक्ष्मण सोनल सिंह,हनुमान सर्वेश सिंह,सुग्रीव आशीष व बाली सचिन,सीता अनुराग सिंह , मारीच ध्यानचन्द रावण की भूमिका सिंटू ने किया। रामलीला का संचालन सौरभ सिंह व राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष राम सागर सिंह व्यवस्थापक रमा शंकर सिंह,राम निरंजन इंटर कॉलेज के प्रबंधक इस्रावती देवी, नितिन सिंह, अभिषेक सिंह,लालू सिंह,प्रवीण सिंह पप्पू,करुणेश सिंह, आशुतोष,पेंटर कृष्ण कुमार, अशोक सिंह बाबा आदि उपस्थित रहे ।

