प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश सिंह ने किया निरीक्षण
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ के द्वारा दिए गए निर्देश की अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश सिंह तथा उनकी टीम ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इधर से गुजरने वाले ट्रेनों के अंदर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया और इस मौके पर ट्रेन के अंदर बैठे रेल यात्रियों से अपील किया कि आप सभी किसी भी अनजाने संदिग्ध व्यक्ति से दिए हुए खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।न ही उनके द्वारा दिए गए सामानों को ले। इस मौके पर उन्होंने अयोध्या कैंट स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म,टिकट घर, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हाल, मेन गेट प्रतीक्षालय को सफलता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे परिसर के अंदर बिना कारण बैठे हुए थे उनको बाहर किया। इस मौके पर उनके अलावा कांस्टेबल सतीश सिंह मनोज कुमार सहित क्यूआरटी की टीम मौजूद रही।

