पी डी पांडेय में आयोजित हुआ बोर्ड परीक्षा टॉपर्स का सम्मान समारोह

पी डी पांडेय में आयोजित हुआ बोर्ड परीक्षा टॉपर्स का सम्मान समारोह

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।पंडित हृदयराम शर्मा पी डी पांडेय इंटर कॉलेज सोनैसा रसूलाबाद अयोध्या में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन समारोह में छात्र-छात्राओं को माला पहनकर मिठाई खिलाई की एवं पुरस्कार भी वितरण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय के टॉपर हमारे विद्यालय की शान है और उनके सम्मान में ही आज यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है इन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं को प्रेरित करने का भी कार्य किया है जिससे विद्यालय की अन्य छात्र छात्राएं भी उनसे प्रेरणा लें।विद्यालय के हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सेजल शर्मा 92.17%, द्वितीय स्थान अर्शिता वर्मा 89.67%, तृतीय स्थान ऋषभ मौर्य 89.50 %,चतुर्थ स्थान वैभव पांडे 88.52%,इसी तरह इंटरमीडिएट की साहित्यिक वर्ग में प्रथम स्थान असफिया बानो 78% द्वितीय स्थान आरजू यादव 75.20% तथा तृतीय स्थान हिना परवीन 72% व्यावसायिक वर्ग इंटरमीडिएट में प्रिया 82.7%द्वितीय स्थान लक्ष्मी निषाद 79.7 % ,तृतीय स्थान बबिता 78.7% प्रतिशत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *