बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ में विभिन्न प्रकार के 500 पौधों को हल्की बारिश में रोपा गया
लखनऊ:
बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ के विज्ञान अध्यापक एवं यूको क्लब प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह ने कक्षा 6से 12 तक के चयनित बाल वैज्ञानिकों के द्वारा जागरुकता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षित करने और अपने विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्व श्याम मनोहर मिश्र जी एवं स्व बाबू भगवती सिंह जी के नाम बनें चौक को सदैव भरा रखने के लिए विभिन्न प्रकार के 500 पौधों को हल्की बारिश में रोपा गया शिक्षक ने अपने बाल वैज्ञानिकों को लगाएं गये पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी भी बच्चों को दी गई। और कहा पौधे ही हमारा जीवन है पेड़ पौधे ही हमारे जीवन का मुख्य आधार है।आओ बच्चों तुम्हें बताऊं बात ज्ञान की, पेड़ पौधे ही करते हैं रक्षा अपनी प्राण की।

