मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में छात्र नेतृत्व सेमिनार ‘डूसेरे एक्सेम्पलो’ का भव्य आयोजन

*मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में छात्र नेतृत्व सेमिनार ‘डूसेरे एक्सेम्पलो’ का भव्य आयोजन*

मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज लखनऊ के परिसर में आज एक दिवसीय छात्र नेतृत्व सेमिनार ‘ *डूसेरे एक्सेम्पलो’* का शानदार आयोजन किया गया।
इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र परिषद के सदस्यों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और नैतिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम में विद्यालय की अलग अलग शहरो में स्थित मॉण्टफोर्ट स्कूल मॉण्टफोर्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल बनिया, सेंट मॉण्टफोर्ट स्कूल भोपाल, मॉण्टफोर्ट स्कूल दिल्ली, मॉण्टफोर्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल हरीनगर, सेंट गेब्रिल हायर सेकेन्ड्री स्कूल जबलपुर, मॉण्टफोर्ट सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल मंडला, मॉण्टफोर्ट स्कूल रूढ़की, सेट चाल्स इण्टर कॉलेज सरदना तथा मॉण्टफोर्ट इण्टर कॉलेज लखनऊ के छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मोंटफोर्ट के छात्रों ने ‘रिदम्स ऑफ ग्रेस’ नामक प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर ईश वंदना की। समारोह में आए अतिथियों और गणमान्य संरक्षकों का सम्मान पूरे आदर के साथ किया गया। मोंटफोर्ट लखनऊ स्टूडेंट कॉयर ने अपनी सुमधुर आवाज में स्वागत गीत ‘हार्मनीज ऑफ वेलकम’ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने अपने स्वागत भाषण ‘द लीडर्स कॉल’ के माध्यम से युवा नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता वही है जो अपने कार्यों और व्यवहार से दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। इसके बाद एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति ‘यूनाइटेड इन पर्पज’ दिखाई गई, जिसमें भाग लेने वाले स्कूलों की झलकियां और मेजबान परिसर की ऊर्जा को प्रदर्शित किया गया। इसके तुरंत बाद सभी प्रतिभागी स्कूलों के लिए एक औपचारिक स्वागत समारोह ‘द ग्रैंड डेलिगेशन’ आयोजित किया गया।
दिन के तकनीकी और व्यावहारिक सत्रों की शुरुआत श्रीमती सौम्या फेलोस के ‘साइलेंट फ्रेम्स, लाउड लीडरशिप’ सत्र से हुई, जहाँ सिनेमा और दृश्यों के माध्यम से नेतृत्व के गहरे अर्थ समझाए गए। इसके बाद श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने ‘सिनर्जी इन मोशन’ सत्र में छात्रों से कई मजेदार और इंटरैक्टिव खेल करवाए, जिससे टीम निर्माण की भावना मजबूत हुई।
अल्पाहार के बाद, मुख्य वक्ता श्री सिद्धार्थ वर्मा ने ‘द कोर पेराडाइम’ नामक उन्नत नेतृत्व सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने भविष्य के आधुनिक नेतृत्व के गुरु सिखाए। दोपहर के भोजन और नेटवर्किंग सत्र के बाद, श्रीमती नीना दास ने ‘लीडिंग थ्रू नैरेटिव’ सत्र के जरिए कहानियों और किस्सों के माध्यम से प्रभावशाली नेतृत्व करने की कला सिखाई।
दोपहर के बाद ‘द कैबिनेट चैलेंज’ सत्र में अंतर-विद्यालय नाट्य मंचन का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने मंच पर अपनी अभिनय प्रतिभा और नेतृत्व कौशल का जीवंत प्रदर्शन किया। इसके बाद ‘वॉयस ऑफ टुमारो’ नामक ओपन हाउस संवाद हुआ, जहाँ विभिन्न स्कूलों के कैबिनेट सदस्यों ने खुलकर अपने विचार साझा किए और समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी रिसोर्स पर्सन, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। शाम 4:00 बजे समापन समारोह ‘द लेगेसी कंटीन्यूज’ और सामूहिक चाय के साथ इस प्रेरणादायक और ऊर्जावान सेमिनार का शानदार समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *