बच्चों को मार्गदर्शन देते डायट प्राचार्य।
यह फोटो 21 सीकेटी 08 में है।
डायट प्राचार्य ने पांच स्कूलों का किया निरीक्षण
-बच्चों से संवाद कर किया मार्गदर्शन
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक के पांच विद्यालयों का निरीक्षण प्राचार्य डायट शिवरामपुर बीके शर्मा ने किया। बारिश होने की वजह से छात्रों की उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष बहुत कम रही परंतु सभी निरीक्षित विद्यालयों में पठन पाठन चलता हुआ पाया गया। निरीक्षण के दौरान मिश्रित परिणाम सामने आए। प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर भाग-1 में एक शिक्षामित्र और बेलहा मानिकपुर में एक सहायक अध्यापक के बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताई। प्राचार्य ने प्राथमिक विद्यालय खिचड़ी और कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आवश्यक शिक्षण सामग्री निपुण तालिका और संदर्शिकाओं के अभाव को भी गंभीरता से लिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं कक्षा में जाकर बच्चों का मार्गदर्शन किया और मिड डे मील की गुणवत्ता व स्वच्छता की सराहना की। प्राचार्य ने संबंधित विद्यालयों को निरीक्षण आख्या में दर्ज कमियों को तुरंत दूर करने और भविष्य में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

