अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)जिले के बिलारी माफी स्थित सिद्धार्थ नर्सिंग होम का उद्घाटन हुआ।जिससे अब ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल जाएगी।वही सिद्धार्थ नर्सिंग होम जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।यह बाते बीकापुर नगर पंचायत चेयरमैन जुग्गीलाल यादव ने मंगलवार को बीकापुर नगर पंचायत के बिलारी माफी स्थित नर्सिंग होम के उद्घाटन के अवसर पर कही।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में नर्सिंग होम खोलने से लोगों को चिकित्सीय सेवाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा की अमीरों के साथ गरीबों का भी इलाज संभव हो सके ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रेरित किया।जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालित करने के लिए डॉ दिलीप कुमार वर्मा को शुभकामनाएं दी श्री वर्मा ने कहा अस्पताल को जनोंउपयोगी बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अरविंद कुमार गोस्वामी ,रामगोपाल मौर्य, सभासद मुकेश कुमार वर्मा सभासद राकेश कुमार वर्मा, राजू सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा के अलावा आसपास के गणमान्य लोग शामिल रहे। इसके अलावा लोकगीत गायक अरविंद कुमार मौर्य के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

