भक्तिमय हुआ माहौल, एसडीएम ने किया मां दुर्गा का नेत्र पूजन

भक्तिमय हुआ माहौल, एसडीएम ने किया मां दुर्गा का नेत्र पूजन

 

बल्दीराय/सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के थाना हलियापुर में शारदीय नवरात्र पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। हलियापुर स्थित दोनों प्रमुख दुर्गा पंडालों में विधि-विधान से मां दुर्गा का नेत्र पूजन संपन्न हुआ।

मां वैष्णो शिवाला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की भव्य मूर्ति के नेत्र पूजन के अवसर पर एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, थानाध्यक्ष हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित क्षेत्र की ग्रामीण जनता व कमेटी के सभी कर्मठ, जुझारू साथी उपस्थित रहे। एसडीएम ने मां का श्रृंगार कर नेत्र पूजन किया और आरती में शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ हलियापुर के ही नवदुर्गा पूजा समिति, दुर्विजयगंज चौराहे पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का भी एसडीएम प्रभात सिंह व थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव द्वारा नेत्र पूजन कर पट्टी खोली गई। इस अवसर पर कमेटी के सभी मेंबर व ग्राम व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।विदित हो कि आज हलियापुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों जरई कला, उसका मऊ सहित आदि जगहों पर मां दुर्गा का नेत्र पूजन किया गया। विद्वान आचार्य पंडित द्वारा भावपूर्ण रूप से पूजन-अर्चन व आरती की गई। नेत्र पूजन के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *