भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष मनाने की रूप रेखा तैयार:शंकर लाल लोधी
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को मनाने के उपलक्ष्य पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने आयोजित की प्रेस वार्ता।
प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इस वर्ष अटल जी की १००वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पूरा वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। मंडल, जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए और और आगे भी होंगे।
उन्होंने बताया कि अटल जी की शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में स्मारक “सदैव अटल” नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। भारत के राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्रीगण के साथ-साथ एनडीए के नेताओं एवं अन्य गणमान्य व्याक्तियों ने सभा में भाग लिया था। कार्यक्रमों के क्रम में आगे बढ़ते हुए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय किया गया है कि 14 जनवरी से 18 मार्च, 2025 तक अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान 14 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक, अटल विरासत सम्मेलन, 15 फरवरी से 15 मार्च तक चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर से मंडल स्तर तक ऐसे व्यक्तियों को जो किसी भी क्षेत्र, धर्म, जाती, दल से जुड़े हो और उनके पास भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित फोटो, वीडियो, भाषण, प्रेरक अनुभव, लेख अथवा संस्मरण हो, उनको पार्टी संकलित कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रचार करेगी एवं सम्मानित करेगी। वहीं अटल विरासत सम्मेलन में अटल जी के साथ काम किए अथवा उनका सानिध्य प्राप्त किए हुए प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला प्रभारी ने बताया कि भारत की राजनीति में भाजपा से एक ऐसा नेता देश को समर्पित किया। जिन्होंने राजनैतिक शुचिता की ऐसी लकीर खींची कि सत्ता को ठोकर मार दी पर अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को संचालित करने के लिए जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक टीम गठित कर दी गई है। टीम के सभी सदस्य जिला स्तर से लेकर गांव तक ऐसे व्यक्तियों से मिलेंगे जिनके पास अटल जी से जुड़े संस्मरण होंगे। ऐसे व्यक्तियों के संस्मरणों को संकलित कर एवं सम्मानित कर प्रदेश संघठन को भेजा जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जो कदम उठाए, उसने देश को एक नई दिशा, नई गति दी। जिसको आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कहा कि साल 1998 के जिस काल में अटल जी ने पीएम पद संभाला, उस दौर में पूरा देश राजनीतिक अस्थिरता से घिरा था। नौ साल में देश ने चार लोकसभा के चुनाव देखे। ऐसे समय में एक सामान्य परिवार से आने वाले अटल जी ने, देश को स्थिरता और सुशासन का मॉडल दिया।
कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री अवध क्षेत्र विमल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मंत्री अविनाश पांडे, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सत्यम शुक्ला, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, अनुराधा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

