भारत सरकार द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को उत्तरप्रदेश के समस्त स्कूल कॉलेज को नशा मुक्त कराने के महाअभियान का सौंपा गया दायित्व : अयोध्या श्री राम नगरी से होगी इसकी शुरूआत

भारत सरकार द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को उत्तरप्रदेश के समस्त स्कूल कॉलेज को नशा मुक्त कराने के महाअभियान का सौंपा गया दायित्व : अयोध्या श्री राम नगरी से होगी इसकी शुरूआत

दैनिक देश की उपासना ब्यूरो

अयोध्या:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भारत सरकार के द्वारा उत्तरप्रदेश के समस्त कॉलेज स्कूल को नशा मुक्त के महाअभियान का दायित्व सौंपा गया है जिसका शुभारम्भ जनपद अयोध्या से किया जाएगा। बता दे कि ब्रह्माकुमारी संस्था के हेडक्वाटर माउंटआबू से विशेष (डॉ. वनारसी साह सीक्रेट्री मेडिकल विगंस),(डॉ. प्रताप मिडडा वाइस प्रेसिडेंट) के साथ साथ अनेक विभूतियों का आगमन अयोध्या में हो रहा हैं ।
उक्त सभी लोगों द्वारा इस योजगा का शुभारम्भ श्री राम जन्मभूमि के दर्शन एवं आशीर्वाद लेने के बाद किया जाएगा । दर्शन के उपरान्त अयोध्या के विशिष्ट संतो महंतों का आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं प्राप्त की जाएगी , इस कार्यक्रम में अयोध्या क्षेत्र के स्थानीय सेवा केंद्र संचालक बी. के. मुकेश भाई के साथ– साथ उनके विशिष्ट सहयोगी भाई, बहनों –(ई. रवि तिवारी अयोध्या क्षेत्रीय संयोजक विदेश संपर्क विभाग)(राधेश्याम त्यागी भाई ) बीजेपी से एवं (चंद्रशेखर तिवारी भाई) ,एवं स्थानीय समस्त समस्त ब्रह्माकुमारी परिवार, के साथ इस प्रोग्राम को दिनांक 4–12–2025 को सुबह 7:30 अयोध्या के दर्शन नगर स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के स्थान से शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश में नशा मुक्ति के क्षेत्र में एक अच्छी पहल होगी और आम जन मानस को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *