भीषण गर्मी व तेज धूप के चलते हीट स्ट्रोक की संभावना बढी

भीषण गर्मी व तेज धूप के चलते हीट स्ट्रोक की संभावना बढी

जरूरत पड़ने पर ही दिन मे लोग निकले अपने घरों से सीएमओ

फोटो पीपी साइज 

अयोध्या।इस समय हीट स्ट्रोक की संभावनाएं बढ़ी हुई है।हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सीएमओ डॉ देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने लोगों से अपील किया है कि इस दौरान भीषण गर्मी तथा धूप में लोग कोशिश यही करें कि कम से कम अपने घरों से निकले।अगर घर से निकलना बहुत जरूरी है तो लोग अपने शरीर को पूरे तरीके से ढक कर छाता, टोपी गमछे काले चश्मो का प्रयोग करें जिससे वे भिसार गर्मी और तेज धूप से बचें।बताया कि लोगो को लू तभी लगती है।जब शराब की लत हृदय रोग पुरानी बीमारियों मोटापा, पार्किंसंस रोग अधिक उम्र अनियंत्रित मधुमेह हो।बताया कि हीट स्ट्रोक के कुछ लक्षण भी दिखाई देते है।जिसमे खासकर गर्म लाल शुष्क त्वचा का होना,पसीना न आना, तेज पल्स होना,उथले श्वास गति में तेजी,व्यवहार में परिवर्तन,भ्रम की स्थिति,सिरदर्द, मितली, थकान और कमजोरी होना चक्कर आना,मूत्र न होना अथवा इसमें कमी मुख्य लक्षण है।जिसके चलते उच्च तापमान से शरीर के आंतरिक अंगों विशेष रूप से मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है तथा शरीर में उच्च रक्तचाप उत्पन्न करता हैं।
मनुष्य के हृदय के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न होता हैं।जो लोग एक या दो घण्टे से अधिक समय तक 40.6 डिग्री सेल्सियस 105 डिग्री एफ या अधिक तापमान अथवा गर्म हवा में रहते है तों उनके मस्तिष्क में क्षति होने की संभावना प्रबल हो जाती है।हीट वेव की स्थिति शरीर की कार्य प्रणाली पर प्रभाव डालती है, जिससे मृत्यु भी हो सकती है।बताया कि हीट वेव / लू से बचने के लिए प्रचार माध्यमों पर हीट वेव/लू की चेतावनी पर ध्यान दें।अधिक से अधिक पानी पियें, यदि प्यास न लगी हो तब भी हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहनें।धूप के चश्मे, छाता, टोपी, व चप्पल का प्�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *