मंदिरों एवं पर्यटन स्थालों के निर्माण कार्य गुणवत्ता परक पूर्ण करायें- अनुनय झा*

मंदिरों एवं पर्यटन स्थालों के निर्माण कार्य गुणवत्ता परक पूर्ण करायें- अनुनय झा*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* गुरुवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद में पर्यटन विभाग की परियोजनाओं के अन्तर्गत मंदिरों एवं पर्यटन स्थालों पर करायें जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सई नदी स्थिति मां शीतला माता मंदिर, रूइया गढ़ी, संडीला में सिद्वनाथ बाबा मंदिर, भरावन में जंगली शिव बाबा देवस्थान, कछौना में लगड़ेदास कुटी हनुमान मंदिर, बावन में श्री शिव संकट हरण मंदिर, भरखनी में रामताल मंदिर, मेहंदी घाट पर बेरिया बाबा मंदिर, धोबिया आश्रम तथा अहिरोरी में बाबा भूतनाथ दरबार की गहन समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि सभी मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों के निर्माण कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापरक तथा समय पर पूर्ण करायें।
जिलाधिकारी ने सवायजपुर के कन्हैया लाल मंदिर, बावन के मां कुसुमा देवी मंदिर, सांडी के माता अम्बिका देवी मंदिर, संडीला के पचपकरिया माता मंदिर, पिहानी के श्री संकट मोचन हनुमान एवं दुर्गा व कृष्ण मंदिर, नगर के श्रवण देवी मंदिर, माता मनदेवी मंदिर तथा शाहाबाद के सिद्वपीठ संकटा देवी मंदिर के हुए पूर्ण निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यो की समीक्षा की तथा पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये जिन स्थानों का कार्य पूर्ण हो गया है उनकों हैण्ड ओवर करायें और निर्माणाधीन कार्यो को शीघ्रता से पूरा करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि जनपद की पौराणिक एवं ऐतिहासिक पाण्डुलिपियां पर्यटन समिति के सदस्यों से प्राप्त तक सोमवार तक उपलब्ध करायें। बैठक में पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सदस्य अशोक कुमार सिंह, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *