मजबूती के साथ कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव: अभिषेक दत्त

मजबूती के साथ कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव: अभिषेक दत्त
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव  व पूर्वांचल प्रभारी  काय्रकर्ताओं के साथ की बैठक
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी  अभिषेक दत्त के पहली बार अयोध्या आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की तथा संचालन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। इसी चुनावी तैयारी के तहत कांग्रेस संगठन को सशक्त, सक्रिय और गतिमान करने के उद्देश्य से मैं फैजाबाद आया हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। श्री दत्त ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा चंदा चोरी की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। इससे कहीं न कहीं यह सवाल उठता है कि इन घटनाओं में सरकार की भूमिका भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से छात्र, युवा और आम जनता परेशान हैं। लगातार महंगाई बढ़ रही है, युवा बेरोजगार हैं और भाजपा शासनकाल में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हैं। इसके बावजूद नई भर्तियां पर्याप्त संख्या में नहीं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनविरोधी मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूती से जाएगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त का अयोध्या आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके मार्गदर्शन में महानगर कांग्रेस कमेटी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस का संगठन संघर्ष और जनसेवा की मजबूत परंपरा के साथ आगे बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, हरजीत सिंह सलूजा, धीरेंद्र नाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीलम कुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, आसाराम जागरथ, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, फिरोज अंसारी, विकास मिश्रा, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, विवेक प्रताप शर्मा, कल्लू शर्मा, अशोक कुमार राय, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, डॉ. विनोद गुप्ता, मुस्लिम शेख, अंकित जैन, आलोक खरे, राजेश चतुर्वेदी, अमित पांडे, शिवकुमार यादव बबलू, विजय श्रीवास्तव, विशाल दुबे, अनिल सोनकर, नीतीश पांडे, मोहम्मद गुड्डू, रामचरित्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *