तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण

तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा को विकसित बनाने के क्रम में लगातार संपर्क मार्गों को पक्की और इंटरलाकिंग सड़क के रूप में आच्छादित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा किया गया। जिसमे ब्लॉक बीकापुर की कल्याणपुर चकडुहिया के रमईपुर में सचिदानंद के घर से राम बचन के घर तक और ओमप्रकाश के घर से राधे निषाद के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य,ग्राम पंचायत दशरथपुर के पूरे बजाज में राम अजोर शुक्ला के घर से मोहन निषाद के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य तथा ग्राम पंचायत सुल्हेपुर में राजितराम के घर से ब्रम्हदेव के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने कहा  कि मेरा ये प्रयास रहा है कि पूरे विधानसभा का सब  गांव पक्की इंटरलॉकिंग सड़क से जुड़ जाय। उन्होंने आगे कहा मेरे  कार्यकाल में लगभग 150 इंटरलाकिंग सड़कों का निर्माण कराया गया और तमाम मजरों को पक्की सड़क से जोड़ा गया है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि सरकार द्वारा जनहित की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।चाहे वह आयुष्मान कार्ड हो,सीनियर सिटीजन कार्ड हो,बृद्धा पेंशन हो,आवास की योजना हो सभी का भरपूर लाभ उठाएं। लोकार्पण कार्यक्रम में बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना, राहुल शर्मा ,भूपेन्द्र सिंह,मनीष पाण्डेय, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, गौरव पाण्डेय,राम चंदर पाण्डेय,आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *