मध्य प्रदेश का एकमात्र दक्षिणेश्वरी अन्नपूर्णा मंदिर में आचार्य आर एल पाण्डेय ने की पूजा

आर एल पाण्डेय
भोपाल। नवरात्र के द्वितीय दिवस मध्य प्रदेश का एकमात्र दक्षिणेश्वरी अन्नपूर्णा मंदिर में आचार्य आर एल पाण्डेय ने पूजा की। दक्षिणेश्वरी अन्नपूर्णा मंदिर के पुजारी पंडित अशोक तिवारी ने प्रातः काल मां दुर्गा का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण कर सम्पन्न कराया। मां दुर्गा का प्रसाद चुनरी, पुष्पमाला ,नारियल, मिष्ठान भेंट कर आशीर्वाद दिया। पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश का एकमात्र दक्षिण मुखी मां दुर्गा मंदिर है जो दक्षिणेश्वरी अन्नपूर्णा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। शुद्ध देसी घी की 28 वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है। मां दुर्गा सेवा समिति अष्टमी, नवमी व दशमी तीन दिन लगातार विशाल भंडारा आयोजित करती है।तीन दिन तक चलने वाले विशाल भंडारे में महानगर के हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। महानगर का विशाल भंडारा जो तीन दिन तक किसी भी समय रुकता नहीं है। नवमी तिथि को कन्या भोज होता है। मान्यता है कि दक्षिणेश्वरी अन्नपूर्णा मंदिर में एक नारियल मां दुर्गा को चढ़ाने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। मनोकामनाएं पूर्ण होते ही भक्त मां दुर्गा को पुनः नारियल भेंट करने आते हैं। मंदिर में नारियल का ही प्रसाद वितरण किया जाता है और सायंकाल आठ बजे आरती के पश्चात मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया जाता है। एक नारियल चढ़ाने से दक्षिणेश्वरी अन्नपूर्णा मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मुराद पूरी करती हैं। मंदिर का शिखर 121 फीट ऊंचा है।छह बार आरती होती है। ब्रह्म मुहूर्त में धूप की आरती होती है। प्रातः काल 8:00 बजे देसी घी की आरती होती है। 11:30 बजे कपूर की आरती होती है। सायं काल 5:00 बजे धूप की आरती होती है। 8:00 बजे देसी घी की आरती होती है। रात में 11:30 बजे कपूर की आरती होती है। अष्टमी, नवमी व दशमी को छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण होता है। 56 प्रकार की मिठाई का भोग लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *