महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल : कृपा शंकर सिंह 

महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल : कृपा शंकर सिंह

 

जौनपुर,17 जून । यूपी के जौनपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बुधवार को राजपूत सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर नगर के कलीचाबाद स्थित महाराणा प्रताप पार्क से सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

रैली के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मोटरसाइकिलों का काफिला नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पहुंचा, जहां उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर वीर योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्श आज भी समाज और युवाओं को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर राजपूत सेवा समिति के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों और वीरता पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन प्रतिवर्ष समाज में वीरता, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, शशि मोहन सिंह क्षेम, प्रदीप सिंह, अजीत कुमार सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, राजेश सिंह, रविंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित

रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *