गोमती नगर विवेक खंड तीन स्थित परमहंस जन कल्याण समिति द्वारा प्रस्तावित पूजा पार्क में ओपन जिम के चारों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स, विवेक खंड 2 जनकल्याण समिति द्वारा प्रस्तावित 2/561 के सामने पार्क के सौंदर्यीकरण का माननीय विधायक श्री ओ पी श्रीवास्तव जी द्वारा शिलान्यास किया गया।उक्त अवसर पर परमहंस जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मज़बूर सिंह द्वारा माननीय विधायक जी से बाउंड्री वालों के चारों तरफ क्षतिग्रस्त पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं क्षतिग्रस्त पाथवे के स्थान पर चकर टाइल्स लगाने हेतु मांग पत्र दिया गया
इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता, जलकल की उदासीनता के कारण पार्क में चार माह से खराब सबमर्सिबल पंप बार-बार आश्वासन देने के बाद भी ठीक नहीं किए जाने की शिकायत भी माननीय विधायक जी से की गई। माननीय विधायक जी ने अपने संबोधन में यशस्वी सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कराई जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। विधायक जी द्वाराआश्वासन दिया गया कि गोमती नगर की सभी पार्कों में जिम स्थापित किए जाएंगे।उक्त अवसर पर क्षेत्रीय युवा कर्मठ पार्षद संजय सिंह राठौर,परमहंस कल्याण समिति के अध्यक्ष मजबूर सिंह, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,सचिव सैफ सिद्दीकी, विवेक खंड 2 जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, सचिव राजीव सक्सेना सहित भारी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।अध्यक्ष मज़बूर सिंह द्वारा सभी उपस्थित लोगों को कार्यक्रम की सफलता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

