मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

परियोजना निदेशक के के पाण्डेय के द्वारा जनपद के ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले समस्त निवासियों को अवगत कराया गया है कि जनपद स्तर से विशेष अभियान संचालित करने के पश्चात जनपद के सभी विकासखंड/ग्राम सभा में निवास करने वाले आवासविहीन दिव्यांगजन, निराश्रित महिला (ऐसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो गई है और जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, मुसहर वर्ग, एसिड अटैक से पीड़ित आवासहीन निवासी (जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है, दैवी आपदा अंतर्गत प्रभावित परिवार (जिन्हें संबंधित तहसील द्वारा वर्षा/आगजनी आदि में घर ध्वस्त हो जाने के कारण तहसील द्वारा विगत तीन वर्ष में रू 4000 रूपये का गृह अनुदान उपलब्ध कराया गया है) परिवारों को आवास से मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत अच्छादित किया जा चुका है। यदि अभी भी कोई उपर्युक्त संदर्भित पात्रता पूर्ण कर रहा (ग्रामीण अंचल में निवास करने वाला) परिवार शेष रह गया हो, तो संबंधित को अवगत कराया है कि अपने विकासखंड में खंड विकास अधिकारी को इस संबंध में 30 जुलाई 2026 तक प्रार्थना पत्र उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।
यदि विकासखंड द्वारा नियमानुसार समुचित कार्यवाही नहीं की जा रही है, तो इस संबंध में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जौनपुर के मोबाइल नंबर 9454465260 पर संचालित व्हाट्सएप पर पूर्ण विवरण खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया गया प्रार्थना पत्र, मोबाइल नंबर व आवास के फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।

———–
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *