मृत्युंजय महादेव धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ

मृत्युंजय महादेव धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ

 

101 महिलाओं ने सई नदी से जल भरकर निकाली कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

 

 

जौनपुर,09 जून। यूपी के जौनपुर में बक्शा विकास खंड के उमरक्षा गांव स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोषों के बीच निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर के रास्ते सई नदी तट पहुंची। वहां मुख्य यजमान सहित 101 महिलाओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। यात्रा के दौरान महिलाएं भक्ति गीत गाती रहीं, जबकि युवक जयकारों के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यज्ञाचार्य एवं कथा व्यास पंडित अनिलेश शुक्ल महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी निर्माण, पूजन और कथा महात्म्य का आयोजन किया गया। सायंकालीन कथा में उन्होंने कुंती चरित्र, परीक्षित श्राप और कपिल-देवहूति संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का संकल्प मात्र भी मनुष्य के जीवन का उद्धार करने वाला है।

उन्होंने कहा कि कलयुग में यदि कोई व्यक्ति श्रद्धा भाव से सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर ले, तो उसे जीवन के अनेक कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान एवं आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पद्मावती उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, नीलम उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार उपाध्याय, स्नेहलता उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पंकज मिश्र, पीयूष गुप्ता, अरुण उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, कपिलमुनि मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, रामसागर शुक्ल, लालजी शुक्ल, लालप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, सदानंद शुक्ल, कैलाश शुक्ल, हीरामणि उपाध्याय, जयशंकर पाल, संतोष शुक्ल, विकास, अभिषेक, पुजारी आदर्श मिश्र, अरविंद सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित

रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *