मेडिकल कालेज जौनपुर के इमरजेंसी में भर्ती मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

मेडिकल कालेज जौनपुर के इमरजेंसी में भर्ती मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

देश की उपासना ब्यूरो विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

*जौनपुरः* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के इमरजेंसी विभाग में उपचार हेतु आए मरीज श्री सुभाष पाल (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम खतौलिया, सदर पोस्ट भंडारी, जनपद जौनपुर, को पेशाब में जलन एवं रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या के कारण भर्ती किया गया। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच कराए जाने पर यह पाया गया कि मरीज के मूत्राशय (पेशाब की थैली) में पथरी है, जिसके लिए शल्य चिकित्सा (सर्जरी) अत्यंत आवश्यक थी।

उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मेडिकल कॉलेज, जौनपुर के सर्जरी विभाग की टीम- प्रोफेसर डॉ. ए. ए. जाफरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. नाजिया, डॉ. इमरान, डॉ. हिमांशु पालीवाल, डॉ. राजन्य प्रजापति तथा नर्सिंग स्टाफ अनुज, उपासना, इंदु, आस्था एवं अन्य सहयोगियों द्वारा तत्परता से इमरजेंसी ओ0टी0 में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। शल्य क्रिया के दौरान मरीज के मूत्राशय से लगभग 4 सेंटीमीटर की पथरी सफलतापूर्वक निकाली गई। वर्तमान में मरीज पूर्णतः स्वस्थ है और चिकित्सकीय निगरानी में है।

ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया प्रदान करने में डॉ. आदर्श यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस सफल शल्य चिकित्सा पर मेडिकल कॉलेज, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर आर. बी. कमल ने सर्जरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान के चिकित्सक निरंतर मरीजों के हित में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *