यूपी में फिर बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार: कृपा शंकर सिंह

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

नगरपालिका का विकास करना है तो बीजेपी ही एकमात्र विकल्प हैं: गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर। नगर पालिका चुनाव में भाजपा का परचम फहराने के लिए शनिवार को पार्टी के नेताओं ने रणनीति बनाते हुए पूरी ताकत से प्रचार शुरू कर दिया।भाजपा गरीब, असहाय तथा सर्व समाज के लोगों की पार्टी है। इसमें सभी का विकास तथा स्वाभिमान कायम रहता है। यहां कोई किसी का रिश्तेदार नहीं होता है।
उक्त बातें पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह ने आज नगर के भूपतपट्टी में जनसंपर्क के दौरान कही।
आगे उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार के साथ जरूरी है कि स्थानीय निकायों के माध्यम से विकास का रथ चलता रहे। इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है प्रदेश में एक विचारधारा की ट्रिपल इंजन की सरकार हो तो विकास कार्य तेजी से होते हैं।
श्री सिंह ने बताया कि जौनपुर नगर पालिका क्षेत्र में अमृत योजना के तहत बुनियादी सुविधाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास और शौचालय उपलब्ध कराए गए है।
जौनपुर नगर में हर मोहल्ले में एक शिलापट आप सभी को जरूर दिख जाएगा और वही बगल में कूड़े का अंबार लगा रहता है।इससे साफ जाहिर होता है कि जौनपुर नगर पालिका में पिछले कई वर्षों से विकास कार्य नहीं हुये। भाजपा नगर पालिका जौनपुर की अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती मनोरमा मौर्य अन्य प्रत्याशियों को मात देने में लगी हैं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा नेता कार्यकर्ता मोहल्लों में भ्रमण कर मतदाता को नगर के सर्वांगीण विकास व सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को कमल पर निशान लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील की। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए योगी व मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये।भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जुट रही भीड़ प्रत्याशी की स्थिति को मजबूत कर रही है।
जनसंपर्क कर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार हैं। नगरपालिका और नगरपंचायतों का विकास करना है तो बीजेपी ही एकमात्र विकल्प हैं, गुंडे माफिया आज डर के छुपे हुए हैं।
आगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारे पार्टी की रीढ़ की हड्डी है,,आप के हौसले का ही ये परिणाम है कि आज देश और प्रदेश में हमारी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *