योग मन और तन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।अवनीश कुमार राय

शाहगंज/जौनपुर।

पत्रकार – धनंजय विश्वकर्मा

21 जून योग दिवस के अवसर पर थाना सराय ख्वाजा प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय व  उपनिरीक्षक शिव प्रकाश वर्मा मय फोर्स के साथ योग किया। थाना प्रभारी ने बताया कि योग मन और तन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है, आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है।

थाना परिसर में योग करते हुए, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार गौड़ कांस्टेबल बाल्मीकि कांस्टेबल कृष्णकांत हेड कांस्टेबल पवित्र प्रदूषण तिवारी हेड कांस्टेबल अनिल सिंह कांस्टेबल अनिल सिंह कांस्टेबल लाल जी आदि फोर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *