चार बाग बस अड्डे की शिफ्टिग न होने से लग रहा है भीषण जाम-
– जाम से परेशान जनता पूछ रही सवाल कब स्थानान्तरित होगा चारबाग का बस अड्डा-
लखनऊ. चारबाग बस टर्मिनल को नवीन मूर्तरूप् प्रदान करने के लिए कार्य शुरू हो चुका है और गतिपूर्वक चल रहा है। जिसके लिए बस अड्डे के निकास द्वार को पूरी तरह से बंद किया जा चुका है। जिसके कारण तथा विभागीय अव्यवस्था के चलते वहां हर समय जाम की भीषण स्थिति बनी रहती है। पीक आवर में तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। मात्र दो सौ मीटर की दूरी को पार करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है।
बस अड्डे के पूरी तरह से शिफ्ट न होने के कारण यहां यात्रियों के लगातार पहुंचने के कारण प्रवेश द्वार से ही बसों का आवागमन चालू रखा गया है। इसके बाद तमाम रोडवेज की बसों के साथ डग्गामार वैन और कारें भी सड़क पर ही खड़ी रहती है। जो विभागीय अधिकारियों पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य सभी को आसानी से दिखायी देती है। जिसकी वजह से सड़क पर आसपास का यातायात पूर्णरूप से बाधित होने लगता है। चारबाग के जाम के चलते लोग चारबाग से मेंट्रो पकड़ने बजाय दुर्गापुरी से ही मेट्रो पकड़ना अधिक पसंद कर रहंे है।
बस अड्डे के आसपास यातायात को सुचारु रूप को संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ नाका थाने की पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। चारबाग बस अड्डा चालू होने की वजह से ऑटो, टेम्पो व ई-रिक्शा वालों के बीच यात्रियों को बैठाने की होड लगी रहती है जो भीषण जाम लगने का एक और कारण बन रहा है। रोज-रोज के जाम के झाम से परेशान राजधानीवासी अब सवाल पूछ रहे है कि आखिर कब तक चारबाग का बस अड्डा आलमबाग स्थानान्तरित होगा? कब चारबाग के इस भीषण जाम से कुछ राहत मिलेगी? ताकि चारबाग क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

