राजस्थान पुलिस दिवस पर आयोजित क्विज में सेंट पॉल्स के श्री नायर का शानदार प्रदर्शन

*राजस्थान पुलिस दिवस पर आयोजित क्विज में सेंट पॉल्स के श्री नायर का शानदार प्रदर्शन*
देश की उपासना ब्यूरो
राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा संभागीय स्तर पर आयोजित अंतर-जिला क्विज प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद के छात्र श्री नायर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 जिलों के प्रतिभागियों के बीच *चौथा जोनल रैंक* प्राप्त किया है।
विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि श्री नायर इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 200 विद्यार्थियों के बीच टॉप 10 में चयनित हुए एवं द्वितीय चरण की प्रतियोगिता के बाद जोनल स्तर के लिए चयनित हुए थे। जिसमें विद्यार्थी ने कठिन प्रश्नों के राउंड में कानून, राजस्थान पुलिस प्रशासन के बारे में सामान्य ज्ञान एवं विभागीय पद से संबंधित प्रश्नों का त्वरित व सटीक उत्तर देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं में राजस्थान पुलिस प्रशासन के बारे सामान्य ज्ञान, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। संभागीय स्तर पर 7 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें श्री नायर ने राजसमंद जिले का प्रतिनिधित्व कर चौथा स्थान प्राप्त किया।

श्री नायर के पिताजी अरुण नायर व्यवसायी हैं तथा माता श्रीमती शिखा ओझा नायर महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
राजस्थान पुलिस दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय गौरव श्रीवास्तव ,उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ अर्चना दुहन एवं अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा विद्यार्थी को प्रमाण-पत्र , नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अन्य छात्रों को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थी ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जिला स्तर से जोनल स्तर तक के सफर की ये सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पुलिस विभाग के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है।
विद्यालय प्राचार्य ने संपूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थी को बधाई देते हुए उसके उज्जव भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *