राज्यपाल के हाथों प्रगतिशील किसान जमील अहमद सम्मानित

राज्यपाल के हाथों प्रगतिशील किसान जमील अहमद सम्मानित

 

 

 

सुलतानपुर।बल्दीराय विकासखंड के नंदौली गांव निवासी प्रगतिशील किसान जमील अहमद को कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के 28वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें कृषक सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।जमील अहमद ने कृषि क्षेत्र में मेहनत के साथ नए प्रयोग कर अपनी अलग पहचान बनाई है।कृषि नवाचार के क्षेत्र में उनके कार्यों को इससे पहले भी विभिन्न स्तरों पर सराहना मिल चुकी है।विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सुलतानपुर के किसान को सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है।सम्मान पत्र में कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। सम्मान मिलने से क्षेत्र के किसानों में भी आधुनिक खेती और नए कृषि प्रयोगों को अपनाने का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *