रामजन्मभूमि पुलिस ने चोरी की 04 बाइकों समेत दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार
फोटो
अयोध्या। राम जन्मभूमि पुलिस ने चोरी की चार बाइक समेत तो दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राम जन्मभूमि सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि इन शातिर चोरो को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस मैं गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों की पहचान
अमित सिंह पुत्र स्व0 विजयपाल सिंह निवासी ग्राम टिकरी थाना तारून जनपद अयोध्या व शुभम चौधरी पुत्र रामनारायन चौधरी निवासी आशापुर दर्शननगर थाना कोतवाली अयोध्या के रूप में किया है। इस गिरफ्तारी मे थानाध्यक्ष राम जन्मभूमि सुमित श्रीवास्तव के अलावा उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, अशोक कुमार, सौरभ सिंह,राम विलास वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही

