रील बनाते समय युवक सरयू नदी में डूबा,मौत
अयोध्या।बीती देर रात सरयू नदी के किनारे 20 वर्षीय युवक रील बनाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरयू नदी के तेज धारा में बहने लगा। इसकी सूचना मिलते ही वहां पर मौजूद जल पुलिस ने उक्त युवक को किसी तरह निकाल लिया और उसे आनन फानन मैं श्री राम चिकित्सालय ले आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताते चले कि उक्त युवक बीती देर रात दो बजे पुराने सरयू पुल के नीचे जेटी पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और तेज धारा में बह गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान आदर्श सिंह (20) पुत्र अप्पू सिंह निवासी झखरिया, थाना पैकोलिया,जिला बस्ती के रूप में हुई है।बताते चले कि कि आदर्श अपने मौसी के लड़के के साथ सरयू किनारे फोटो और वीडियो बना रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी की धारा में बह गया।घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर उसे अथक प्रयास के बाद सरयू नदी से बाहर निकालकर श्री राम चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।देखा जाए तो इस समय पिछले कुछ दिनों में सरयू नदी में डूब कर कई युवकों की मौत हो चुकी है और कई डूबते लोगों को जल पुलिस ने बचाया भी है।जल पुलिस ने लोगों से अपील किया है सरयू नदी में स्नान तथा सेल्फी लेते समय सावधानी बरते और कोशिश करे बच्चों के साथ अभिभावक तथा बड़े बुजुर्ग जरूर रहे।वही पुलिस ने सलाह दी है कि छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें, नदी के बीच धारा की ओर न जाएं और केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें।किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई है।

