रुदौली पुलिस ने लूट तथा टप्पे बाजी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अयोध्या।रुदौली पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों से टप्पेबाजी कर उनसे लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया इसके साथ ही साथ लूट के सभी सामान बरामद किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य ने बताया कि 12 फरवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम कूढ़ासादात के पास पीड़िता के साथ लूट की घटना किया गया था।वही 25 फरवरी को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमगंज धौरहरा के पास भी इस तरह की घटना घटी। बताया कि इस घटना में शामिल गुफरान उर्फ मोनू पुत्र इबलाक उर्फ बिल्ला निवासी ग्राम भेलसर थाना को0 रूदौली व अक्लीम पुत्र इबलाक उर्फ बिल्ला निवासी ग्राम भेलसर थाना को0 रूदौली को गिरफ्तार किया गया।बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य के अलावा चौकी प्रभारी भेलसर युवराज सिंह, चौकी प्रभारी सूजागंज अभिषेक सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

