रोजगार मेले‘‘ में कैम्पस सलेक्शन

रोजगार मेले‘‘ में कैम्पस सलेक्शन

 

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में 12 जून 2026 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर परिसर जौनपुर की मोटर वर्कशॉप में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी मारूति सुजुकी के द्वारा आई0टी0आई0 पास 250 से अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कम्पनी द्वारा किया गया शार्टलिस्ट किये जाने के बाद अभ्यर्थियों को अहमदाबाद स्थित मारूति प्लांट हेतु भेजा जाएगा।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया गया कि इसी तरह रोजगार मेले के माध्यम से निरंतर सेवायोजन कार्यालय द्वारा ‘कैम्पस सलेक्शन कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा। रोजगार मेले में सेवायोजन एवं आई0टी0आई0 के स्टाफ मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *