अयोध्या।(डा. आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता)जिले के रौनाही थाना की पुलिस चौकी सत्तीचौरा के अंतर्गत बड़ागाँव के चाणक्यपुरी मोहल्ले में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की जमीन को गाँव के ही निवासी एक व्यक्ति बैनामे की ज़मीन बताकर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे थे।उक्त व्यक्ति द्वारा मंदिर की जमीन पर कब्जा ना पाने से निराश होकर प्रॉपर्टी डीलरों के हाथ भी उप जमीन बेचने का प्रयास कर रहा था ग्रामवासियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस, प्रशासन से जनहित में न्याय करने की गुहार लगाई। जिस पर थानाध्यक्ष रौनाही ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’ कप्तान तिवारी, आचार्य अर्जुन तिवारी, रामप्रताप गुप्ता एवं क्षेत्र के अन्य सभ्रांत लोगों की मदद से दशकों से चल रहे इस विवाद में समझौता करा सर्वहित रूपी निर्णय कर दिया।आपसी भाईचारा बनाये रखने की बात कही।वही थानाध्यक्ष द्वारा किये गये इस न्याय से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर, इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह चौकी इंचार्ज सतीचौरा डी एन राय नरसिंह नारायण सिंह, संग्राम सिंह, रंजीत सिंह, राजकुमार त्यागी, लल्लू सेन, बलराम चौरसिया,दशरथ सोनी, सुनील सोनी, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

