वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय:अतुलकांत द्विवेदी
हरदोई(अंबरीष कुमार सक्सेना) वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की शनिवार को गांधी भवन में ट्रस्टी तथा सहयोगियों की हुई बैठक में संस्थापक प्रबन्ध न्यासी ए. के. चतुर्वेदी के जन्मोत्सव पर 14 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी।इसके अतिरिक्त 14 दिसम्बर को घण्टाघर प्रांगण में सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह करने का निर्णय लिया गया है, बैठक के दौरान वर्चुअली वर्तमान प्रबन्ध न्यासी भुवन चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
यह जानकारी देते हुये ट्रस्ट के सचिव अतुलकान्त द्विवेदी ने बताया कि वरिष्ठ ट्रस्टी की अध्यक्षता में हुयी बैठक में संस्थापक प्रबन्ध न्यासी ए. के. चतुर्वेदी का जन्मोत्सव लखनऊ रॉड स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ विद्यालय परिसर में मनाया जाएगा जहां स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात उनकी स्मृति में हाई स्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी इस दिव्यांग मेघावी के चयन के लिये अविनाश मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव तथा आलोकिता श्रीवास्तव की समिति गठित की गई है इस अवसर पर तीन महिलाओं को शोभना चतुर्वेदी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा इन महिलाओं के चयन की जिम्मेदारी अविनाश चन्द्र गुप्ता अनिल मिश्रा, गिरीश चन्द्र मिश्र तथा श्रवण दीक्षित को सौंपी गयी है सम्मानित होने वाली महिलाओं की शर्त यह होगी कि वह हरदोई में जन्मी हों और उन्होंने इसी क्षेत्र में काम करते हुये हरदोई का नाम रौशन किया हो।
इसके अलावा पिछले दो दशकों से निरन्तर आयोजित किये जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिये 14 दिसम्बर शनिवार की तिथि निर्धारित की गई है घण्टाघर प्रांगण में होने वाले इन विवाहों के फार्म गांधी भवन में 15 अगस्त से उपलब्ध होंगे तथा इनके जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर होगी बैठक में अन्य लोगों के अतिरिक्त करुणा शंकर द्विवेदी, अनुराधा मिश्रा, सरिता अग्रवाल श्रवण मिश्रा “राही” चेतना शुक्ल,रुपाली मित्तल, राकेश और प्रेम शुक्ला मौजूद रहे।

