वाहनों को रवाना करते डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह व नपा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता।

वाहनों को रवाना करते डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह व नपा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता।

यह फोटो 21 सीकेटी 03 में है।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों एवं मशीनरी को दिखाई हरी झंडी

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदे गए नवीन वाहनों एवं मशीनरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नगर पालिका परिषद ने 15वें वित्त आयोग की धनराशि से 112.44 लाख की लागत से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं स्वच्छता कार्यों के लिए आवश्यक उपकरण एवं मशीनरी क्रय किया है। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए स्वच्छता व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए उपलब्ध कराए गए इन वाहनों एवं मशीनरी के माध्यम से नगर की सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा तथा कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी गति मिलेगी।

डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवीन वाहनों एवं मशीनरी का प्रभावी एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। तकि स्वच्छता व्यवस्था में इनका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाए। सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित वाहन को ही दें और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में प्रशासन एवं नगर पालिका का सहयोग करें। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक अरुण कुमार, ईओ लालजी यादव, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला सहित सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।

————

डीएम ने नगर पालिका कार्यालय भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा भवन में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन में लगाई जा रही फॉल सीलिंग, लाइटिंग तथा अन्य सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप कराए जाएं। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। चेयरमैन ने डीएम को अवगत कराया कि भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा लगभग 389 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में नवनिर्मित भवन से नगर पालिका परिषद के कार्यालयीय कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। जिसके पश्चात कार्यालय का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराते हुए भवन को व्यवस्थित एवं जनसुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *